पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक घरेलू विवाद ने खूनी अंजाम ले लिया। साईं शोभा यात्रा में शामिल होने को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपनी पत्नी पर सिलबट्टे से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना शास्त्री नगर के मछली गली इलाके की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पत्नी के साईं शोभा यात्रा में जाने को लेकर पति काफी नाराज़ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर पति ने पास रखा सिलबट्टा उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने बताया कि दंपती के बीच विवाद पत्नी के साईं शोभा यात्रा में शामिल होने को लेकर हुआ था, जिसके बाद पति ने गंभीर हमला कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए IGIMS भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मूल रूप से जहानाबाद जिले के रहने वाले थे और पटना में रह रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना भयावह मोड़ ले लेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
चीखती रही पत्नी, लेकिन नहीं पसीजा पति का दिल—पटना में सिलबट्टे से कुचलकर हत्या
पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक घरेलू विवाद ने खूनी अंजाम ले लिया। साईं शोभा यात्रा में शामिल होने को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपनी पत्नी पर सिलबट्टे से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना शास्त्री नगर के मछली गली इलाके की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पत्नी के साईं शोभा यात्रा में जाने को लेकर पति काफी नाराज़ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर पति ने पास रखा सिलबट्टा उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने बताया कि दंपती के बीच विवाद पत्नी के साईं शोभा यात्रा में शामिल होने को लेकर हुआ था, जिसके बाद पति ने गंभीर हमला कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए IGIMS भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मूल रूप से जहानाबाद जिले के रहने वाले थे और पटना में रह रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना भयावह मोड़ ले लेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।