
Desk ASR
अबू धाबी के एतिहाद एरीना में सोमवार (16 दिसंबर) को 2026 आईपीएल मिनी ऑक्शन का रोमांच तब और बढ़ गया जब बिहार के कई खिलाड़ियों का नाम बिके खिलाड़ियों की लिस्ट में आया। इस बार बिहार से कुल पांच खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन भी शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस ₹30 लाख तय है।
सार्थक रंजन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 448 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 58 गेंदों में एक शतक भी लगाया था।बिहार के अन्य खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज़ सा किब हुसैन, तेज़ गति के युवा मोहम्मद इज़हार, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ बिपिन सौरभ और अनुभवयुक्त गेंदबाज़ साबिर खान शामिल हैं, जिनके लिए भी नीलामी में बोली लगेगी।
भले ही कुछ खिलाड़ियों को हाई-प्रोफ़ाइल फ्रेंचाइज़ियों के साथ बेहतर कीमत मिलने की खबर अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन यह अवसर बिहार के क्रिकेट के लिए बड़ा मंच साबित हो रहा है। ऑक्शन के दौरान सार्थक रंजन जैसे खिलाड़ी पर फ्रेंचाइज़ियों की न जरें रहेंगी और अगर उन्होंने प्रदर्शन की उम्मीद पर खरी उतरी बोली पाई, तो यह न केवल उनके करियर के लिए बल्कि बिहार क्रिकेट की पहचान के लिए भी बड़ा सम्मान होगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बिहार के क्रिकेट प्रेमी इस खबर को गर्व और उत्साह के साथ साझा कर रहे हैं, क्योंकि आईपीएल जैसे वैश्विक मंच पर बिहारी प्रतिभा की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
