
रिपोर्ट : रोहित वर्मा
बिहार में वर्ष 2026 से सरकारी नौकरी की तस्वीर बदलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य पर लगातार आगे बढ़ रही है। इसी एजेंडे को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
वित्त वर्ष 2026-27 में ही बिहार सरकार करीब 2 लाख 64 हजार 441 युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी में है। ये भर्तियां राज्य के विभिन्न विभागों में पहले से खाली पड़े पदों पर होंगी।
किन विभागों में मिलेगी सबसे ज्यादा नौकरी ? सरकारी सूत्रों के अनुसार सबसे बड़ी बहाली शिक्षा, गृह (पुलिस) और स्वास्थ्य विभाग में होगी।
विभागवार खाली पद :
शिक्षा विभाग: 2 लाख+ पद खाली
गृह विभाग (पुलिस): 72 हजार+
स्वास्थ्य विभाग: 44 हजार+
समाज कल्याण विभाग: 26 हजार
पंचायती राज विभाग: 22 हजार
शिक्षा विभाग में सबसे बड़ा मौका
राज्य में शिक्षा विभाग के कुल 8.76 लाख स्वीकृत पद हैं। फिलहाल 6.79 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 2 लाख से अधिक पद खाली हैं। नए साल में 35,078 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। बहाली की प्रक्रिया BPSC के माध्यम से हो रही है।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की स्थिति
गृह विभाग:
स्वीकृत पद: 1,88,328
कार्यरत कर्मी: 1.15 लाख
खाली पद: 72 हजार+
2026 में भर्ती: 36,568
स्वास्थ्य विभाग:
स्वीकृत पद: 83,724
कार्यरत कर्मी: 39 हजार
खाली पद: 44 हजार+
ग्रामीण विकास से लेकर कृषि तक मौके ही मौके
ग्रामीण विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार, जल संसाधन, कृषि, नगर विकास, ऊर्जा, PHED और पथ निर्माण विभागों में हजारों पद लंबे समय से खाली हैं। ऊर्जा विभाग में ही 50% से अधिक पद रिक्त हैं।
बिहार में सरकारी नौकरी का पूरा डेटा
राज्य की आबादी: 13.10 करोड़
स्वीकृत सरकारी पद: 17,60,614
कार्यरत कर्मचारी: 12,50,099
कुल खाली पद: 2,64,441
पिछले 5 साल में दी गई नौकरी: 9.35 लाख
भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए सरकार के 3 फैसले :
1.सभी विभागों को खाली पदों की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजने का निर्देश
2. सामान्य प्रशासन विभाग को 31 दिसंबर तक डाटा सौंपने का आदेश
3.मुख्य सचिव और GAD स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें
2026 में बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के बड़े अवसर खुलने जा रहे हैं। शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े विभागों में होने वाली भर्तियां राज्य के रोजगार परिदृश्य को नई दिशा देंगी।
