बिहार की अपराध की दुनिया में लंबे समय से आतंक का दूसरा नाम बने कुख्यात मनोज सिंह उर्फ़ ‘डॉक्टर’ और उसके बेटे माणिक सिंह को आखिरकार STF ने बेंगलुरु में घेर लिया है।
हत्या, लूट, रंगदारी और अंधाधुंध गोलीबारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर यह बाप-बेटा गिरोह बिहार ही नहीं, बल्कि झारखंड और ओडिशा तक खौफ का पर्याय बन चुका था। पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने इस गिरोह की तलाश में STF लगातार इनपुट पर काम कर रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, पुख्ता सूचना के आधार पर STF ने बेंगलुरु में कार्रवाई करते हुए दोनों को घेर लिया। इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
फिलहाल आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और STF की टीम पूरे मामले से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी पड़ताल में जुटी हुई है।

